Saturday, February 20, 2021

इटखोरी महोत्सव: भजन पर थिरकते नजर आए चतरा SDM मुमताज अंसारी, पेश की सामाजिक सद्भावना की मिसाल


अशोक तुलस्यान, चतरा
झारखंड के चतरा में प्रसिद्ध ऐतिहासिक मां भद्रकाली परिसर में इटखोरी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसके दूसरे दिन शनिवार की रात कलाकारों की ओर से दी गई आकर्षक प्रस्तुतियों ने समारोह में मानो अलग जान फूंक दी। खास प्रस्तुति के दौरान खुद चतरा के एसडीएम और भद्रकाली प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुमताज अंसारी भी अलग अंदाज में नजर आए।

दरअसल, इटखोरी महोत्सव के मंच पर पेश किए जा रहे 'ओम नमः शिवाय' गीत पर पर एसडीएम मुमताज अंसारी भी खुद को थिरकने से नहीं रोक सके। यही नहीं डांस के साथ गुनगुनाते हुए उन्होंने सामाजिक सद्भावना और भाईचारे की मिसाल पेश की। साथ ही यह भी संदेश देने में कोई कसर नहीं छोड़ी की 'ईश्वर एक है'। इसकी बानगी को भी उन्होंने चरितार्थ कर दिया।

इसे भी पढ़ें:- हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में बोले हेमंत सोरेन- आदिवासी कभी न हिन्दू थे और न हैं, जानिए और क्या कहा

शुक्रवार को तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव का शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने किया। इस दौरान श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता के अलावा चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह भी शामिल हुए।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment