Wednesday, May 6, 2020

टाइपराइटर में घुसा कोबरा, बचाया गया


ओडिशा के पुरी में एक व्यक्ति के घर में कोबरा घुस आया, लेकिन काफी तलाशने के बाद भी मिला नहीं। जब सांप पकड़ने वाले को बुलाया गया तब उसने भी पूरा घर छान मारा, लेकिन कोबरा कहीं नहीं दिखा। लेकिन जब सांप पकड़ने वाले टाइपराइटर के पास गया तो वहां उसे सांप की आवाज़ सुनाई पड़ी। सांप पकड़ने वाले ने टाइपराइटर को सावधानी से खोला और बड़ी मुश्किल से उसे निकाला। बाद में कोबरा को जंगल में छोड़ दिया गया।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment