Saturday, April 25, 2020

कोरोना वायरस परीक्षण के लिए गोवा सरकार के लिए 'स्मार्ट कियोस्क' बनाएगी मुंबई की कंपनी


गोवा में कोरोना वायरस रोगियों की मदद के लिए मुंबई में एक नमूना संग्रह 'स्मार्ट कियोस्क' का निर्माण शुरू हो गया है। इससे पहले गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने घोषणा कर कहा कि सरकार राज्य में कोरोना वायरस के परीक्षण को तेज करने के उपाय के रूप में 'स्मार्ट कियोस्क' स्थापित करेगी। मुंबई की कंपनी गोवा सरकार के लिए 12 'स्मार्ट कियोस्क' बनाएगी। वैराइटी ट्रेडिंग कंपनी के मालिक जतिन शाह ने कहा कि हम 'स्मार्ट कियोस्क' को गोवा सरकार को पेश करेंगे। यह कियोस्क अन्य कियोस्क से अलग है। हर मरीज के इस्तेमाल के बाद कियोस्क को बंद कर दिया जाएगा।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment