Sunday, March 29, 2020

मुंबई: कैंसर मरीज़, रिश्तेदार लॉकडाउन के कारण फंसे


मुंबई में लॉकडॉउन के कारण कैंसर का इलाज कराने आए मरीज और उनके रिश्तेदार फंसे हुए है। एक कैंसर मरीज़ रजित ने कहा कि वह झारखंड से आया है और 23 मार्च के लिये टिकट बुक कराया था। लेकिन अब सबकुछ बंद है। उसने कहा कि ऐसे करीब 200 से भी ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। उसका कहना है कि वह न तो वह घर जा सकता है और न ही वह यहां का किराया देने की स्थिति में है। हालांकि स्थानीय लोग भोजन आदि की व्यवस्था कर रहे हैं।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment