Tuesday, January 28, 2020

मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में धूमधाम से मनाया गया माघी गणेश उत्सव


माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को माघी गणेश चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन ही विघ्नहर्ता श्री गणेश जी का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन गणेश जयंती मनाई जाती है। इस अवसर पर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में गणेश जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। ढोल-नगाड़ों और ढोल-ढमाकों के साथ रथयात्रा का जुलूस शुभ अवसर पर आयोजित किया गया। प्रभादेवी से दादर तक जुलूस निकाला गया और वापस मंदिर के लिए रवाना हुआ।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment