Wednesday, January 15, 2020

बेंगलुरु: केरल के मुस्लिम यवकों को पुलिस ने पीटा, पूछा-पाकिस्तानी हो क्या?


केरल के तीन युवकों को सोमवार आधी रात को बेंगलुरु पुलिस ने कथित रूप से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के मुताबिक युवक अपने फ्लैट से लगभग 1 बजे चाय के लिए निकले थे। दो पुलिसवालों ने एक युवक को संदिग्ध के तौर पर रोका और पूछताछ शुरू कर दी। साथ ही युवकों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनसे उनका सामान छीनने की कोशिश की। पहचान पता चलने के बाद एक पुलिसकर्मी ने युवक से पूछा कि क्या वह पाकिस्तानी नागरिक है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment