Friday, December 6, 2019

झारखंड चुनाव: दूसरे चरण की 20 विधानसभा सीटों के लिये होगी वोटिंग, रघुबर दास की भी मैदान में


झारखंड में दूसरे चरण की 20 विधानसभा सीटों के लिये शनिवार को वोटिंग होगी। इसके लिये सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा कारणों की वजह से इन 20 सीटों में से 18 सीटों पर सुबह 7 बजे से 3 बजे शाम तक ही वोटिंग होगी। बाकी की दो सीट जमशेदपुर ईस्ट और जमशेदपुर वेस्ट में शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। करीब 24 हज़ार पोलिंग अधिकारी और 42 हज़ार से अधिक सुरक्षाकर्मी वहां पर नियुक्त किये गए हैं। 47 लाख वोटर 260 उम्मीदवार जिनमें 29 महिलाएं भी शामिल हैं उनका भविष्य तय करेंगे। जमशेदपुर ईस्ट से मुख्यमंत्री रघुबर दास की साख दांव पर लगी है। मुख्य सीटें खुंथी, टोपरा, चाइबासा, चक्रधरपुर और सिसई हैं।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment