Saturday, November 23, 2019

अयोध्या: राम मंदिर के लिए बहस करने वाले वकील फैसले की प्रति राम लला को समर्पित करेंगे


राम मंदिर के लिए सुप्रीम कोर्ट में बहस करने वाले वकीलों की टीम 24 नवंबर को फैसले की प्रति लेकर अयोध्या में राम लला के दर्शन करने पहुंचेगी। ये लोग कोर्ट के फैसले की प्रति राम लला विराजमान की मूर्ति के सामने समर्पित करेंगे। वकीलों की टीम के साथ विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा एक सार्वजनिक कार्यक्र में सुप्रीम कोर्ट में राम लला के पक्ष में बहस करने वाले वकीलों का अभिनंदन भी किया जाएगा।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment