Saturday, November 2, 2019

तेलंगाना के खम्मम में नकली नोट देकर ठगी के आरोप में पांच गिरफ्तार


तेलंगाना के खम्मम जिले में 2,000 रुपये का नकली नोट देकर ठगी करने के आरोप में 54 वर्षीय एक कारोबारी और चार अन्य को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इन नोटों पर ‘चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया’ छपा था। खम्मम के पुलिस आयुक्त तफसीर इकबाल ने शहर में एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आरोपियों के पास से नोटों के करीब 350 बंडल जब्त किये गये।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment