Sunday, November 24, 2019

पोप फ्रांसिस जापान के सम्राट नारुहितो और पीएम शिंज़ो आबे से करेंगे मुलाकात


पोप फ्रांसिस इस समय जापान की यात्रा पर हैं और वह वहां के सम्राट नारुहितो और पीएम शिंज़ो आबे से मुलाकात करेंगे। पिछले 38 साल में रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख का यह पहला जापान दौरा है। जापान की यात्रा से पहले पोप थाइलैंड की यात्रा पर थे। अपनी जापान यात्रा के दौरान पोप परमाणु हथियार मुक्त विश्व के संदेश के साथ गए हैं। वहां पर वह नागासाकी भी गए जहां पर 1945 में परमाणु हमला हुआ था।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment