Thursday, October 10, 2019

उत्तर प्रदेश: एटा में हाई पावर ट्रांसमिशन लाइन पर चढ़ा शख्स


उत्तर प्रदेश के एटा में एक शख्स हाई पावर ट्रांसमिशन लाइन पर चढ़ गया जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था और वह 180-फुट ऊंचे ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ने के बाद उतरने को तैयार नहीं हो रहा था। हालांकि, मौके पर पुलिस पहुंची और लगभग 2 घंटे की मान-मनौव्वल के बाद युवक आखिरकार सुरक्षित नीचे उतर आया।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment