Wednesday, September 11, 2019

केरल में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ मनाया ओनम का पर्व


11 सितम्बर को केरल में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया ओनम का पर्व। केरल का यह सबसे महत्वपूर्ण पर्व है जिसे दस दिन तक मनाया जाता है। यह त्यौहार राजा बलि के स्वागत में मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार राजा बलि ने अपने बल और पराक्रम से तीनों लोकों पर अधिकार कर लिया था जिससे देवता भयभीत हो गए थे। तब भगवान विष्‍णु वामन अवतार में बलि के पास पहुंचे और तीन पग भूमि मांगी। लेकिन वामन ने तीन पग में धरती, आकाश और फिर राजा बलि का सिर माप लिया। ऐसे में राजा बलि को अपना राज्य छोड़ना पड़ा, लेकिन भगवाण विष्णु ने उन्हें वर दिया कि हर साल वह 10 दिन के लिए अपनी प्रजा से मिलने आ सकते हैं। इन्हीं दस दिनों को ओनम के रूप में मनाया जाता है।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment