Saturday, September 7, 2019

गृहमंत्री अमित शाह 8 सितम्बर को जाएंगे असम, नॉर्थ ईस्ट काउंसिल की बैठक में लेंगे हिस्सा


केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आगामी आठ सितंबर को दो दिन के दौरे पर असम जाएंगे। 31 अगस्त को राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की रिपोर्ट जारी होने के बाद शाह का असम का यह पहला दौरा होगा। असम में एनआरसी में जिन लोगों के नाम नहीं आए हैं, उसे लेकर लोगों में खासी बेचैनी है। एनआरसी में तकरीबन 19 लाख लोगों के नाम नहीं हैं। गृह मंत्री अमित शाह आठ सितंबर को गुवाहाटी में नॉर्थ ईस्ट काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेंगे। जहां इस दौरान वे आठ राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों से मुलाकात करेंगे।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment