Thursday, July 11, 2019

देखें: IAF चीफ ने रूस के YAK-130 जेट ट्रेनर में भरी उड़ान


भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने रूस के YAK-130 जेट ट्रेनर में उड़ान भरी। भारतीय वायु सेना के मीडिया समन्वय केंद्र ने ट्विटर पर चित्रों के साथ एक विडियो ट्वीट किया। मीडिया समन्वय केंद्र ने ट्वीट किया, 'अध्यक्ष COSC और CAS, ACM बीएस धनोआ 9-12 जुलाई 2019 से रूस की द्विपक्षीय सद्भावना यात्रा पर हैं। CAS ने रूस के YAK-130 जेट ट्रेनर में एक उडान भरी। इसके बाद वे पायलट और रूसी संघ के एयरोस्पेस बलों के उप कमांडर-इन-चीफ से मिले।'


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment