Tuesday, July 9, 2019

लोकसभा चुनाव में हार के बाद पहली बार अमेठी जाएंगे राहुल गांधी


लोकसभा चुनाव में हुई पार्टी की हार के बाद पहली बार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी जाएंगे। हालांकि इस बार वह गांधी-नेहरू परिवार की पारंपरिक सीट अमेठी से हार गए हैं, लेकिन केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से जीते हैं। अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ राहुल अमेठी में पार्टी के कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे और उनका मनोबल बढ़ाएंगे। हालांकि इस दौरे के दौरान वह किसी रैली को संबोधित नहीं कर रहे हैं।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment