Tuesday, July 16, 2019

कर्नाटक: मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की विधानसभा में परीक्षा, साबित करेंगे विश्वासमत


कर्नाटक में चल रहा राजनीतिक संकट खत्म हो सकता है। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी विश्वासमत हासिल करने के लिये प्रस्ताव लाएंगे। कांग्रेस और जेडीएस के 16 विधायकों के इस्तीफे के बाद राज्य में पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक संकट चल रहा है। हालांकि स्पीकर ने अभी तक इन सदस्यों के इस्तीफे को स्वाकर नहीं किया है। सदन में विश्वासमत से पहले सुप्रीम कोर्ट विधायकों के इस्तीफे पर फैसला देगा। बीजेपी ने विधायकों के इस्तीफे के बाद अविश्वास प्रस्ताव की मांग की थी लेकिन सीएम का विश्वासमत का प्रस्ताव पहले आया था ऐसे में बीजेपी की मांग को ठुकरा दिया गया।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment