Wednesday, July 17, 2019

#AssamFloods: जलमग्न हुआ काजीरंगा, इंसानों की बस्ती में जानवर तलाश रहे आश्रय


भारत के उत्तर पूर्व राज्य असम में इस साल भयानक बाढ़ की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। कुल 33 जिलों में से 30 पहले से ही जलमग्न हैं और मानव जीवन खतरे में है और बाढ़, राज्य के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में जानवरों पर भी भारी पड़ रही है। लगभग 70% पार्क बाढ़ के पानी में डूब गया है और हजारों जानवर जोखिम का सामना कर रहे हैं। अब तक मरने वालों की संख्या 7 तक पहुंच गई है जिसमें पानी में डूब जाने के बाद गैंडे, हिरण और हाथी शामिल हैं। केंद्र ने राहत कार्य के लिए राज्य को 250 करोड़ रूपये की मदद देने की घोषणा भी की है।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment