Saturday, July 6, 2019

तेलंगाना के सरकारी स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 20 छात्र-छात्राओं को ले जाया गया अस्पताल


मधुमक्खियों ने महबूबनगर के एक सरकारी स्कूल पर धावा बोलकर कई छात्र-छात्राओं को घायल कर दिया जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। महबूबनगर के जिला परिषद स्कूल के 20 छात्र-छात्राएं मधुमक्खियों के डंक से घायल हो गए जिसके बाद उन्हें लिए अस्पताल ले जाया गया। एक को छोड़कर बाकी सभी बच्चों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। स्कूल में प्रार्थना के तुरंत बाद मधुमक्खियों ने स्कूल पर हमला कर दिया।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment