Tuesday, June 4, 2019

World envoirnment day: जनता को गोबर के उपले बांटेगी नोएडा अथॉरिटी


विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए पूरे विश्व में 5 जून को मनाया जाता है. पर्यावरण को बचाए रखने के लिए सामने आ रही चुनौतियों को देखते हुए हर संस्था की और से पर्यावरण को बचाने की अपील की जाती है। इस मौके पर नोएडा अथॉरिटी पहले से बनाए प्लान के मुताबिक लोगों के बीच जागरुकता फैलाएगी। नोएडा अथॉरिटी ने आज एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया है जो सेक्टर 137 पर आयोजित होगा. यहां बड़े पैमाने पर प्लानटेशन किया जाएगा, साथ ही विशाल ह्युमन चेन भी बनाई जाएगी। इसके साथ ही लोगों को पर्यावरण के प्रति सजग और इसे बचाने के लिए इको फ्रेंडली गमले और उपले बांटे जाएंगे।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment