Thursday, June 13, 2019

जानें, कैसे मुमकिन होगा दिल्ली मैट्रो में महिलाओं के लिए फ्री सफर


दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त मेट्रो सफर के लिए दिल्ली मेट्रो पिंक टोकन जारी करेगी। इसके लिए मेट्रो स्टेशनों पर अलग काउंटर होंगे। स्टेशनों पर महिलाओं के लिए अलग एंट्रेंस गेट होंगे, हालांकि एग्जिट गेट समान ही होंगे। राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के मुफ्त सफर का प्लान मेट्रो और डीटीसी ने दिल्ली सरकार को भेज दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को यह जानकारी दी। सीएम केजरीवाल के मुताबिक, मेट्रो ने इस योजना को लागू करने के लिए अपने प्रस्ताव में दो प्लान दिए हैं। पहले प्रस्ताव में सॉफ्टवेयर बदलने की बात है, जिससे महिलाएं मेट्रो कार्ड और टोकन से फ्री सफर कर सकेंगी। इसे लागू करने के लिए मेट्रो ने एक साल से ज्यादा समय मांगा है। दूसरे प्रस्ताव में महिलाओं को पिंक टोकन जारी करने की बात है। मेट्रो ने इसमें कम से कम 8 महीने लगने की बात कही है।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment