Saturday, May 25, 2019

लोकसभा चुनाव में जीत के बाद PM नरेंद्र मोदी ने PMO स्टाफ को किया संबोधित


लोकसभा चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PMO स्टाफ को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि लोगों की सरकार से काफी अपेक्षाएं हैं और इन अपेक्षाओं से टीम पीएमओ को डटकर काम करने की ऊर्जा मिलेगी। आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘प्रधानमंत्री ने पिछले पांच साल में समूचे PMO की प्रतिबद्धता और प्रयासों की सराहना की। उन्होंने हर किसी से फिर उसी प्रतिबद्धता से और मेहनत करके भारत के लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरा उतरने का आग्रह किया।'


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment