Tuesday, May 7, 2019

प्रिंस हैरी ने ब्रिटेन के शाही परिवार में नए सदस्य के आगमन पर जताई ख़ुशी


प्रिंस हैरी ने ब्रिटेन के शाही परिवार में नए सदस्य के आगमन पर ख़ुशी जताई है। ब्रिटेन की डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया। बकिंघम पैलेस के अनुसार मेगन को सोमवार तड़के प्रसव पीड़ा शुरू हुई। उस वक्त उनके साथ उनके पति प्रिंस हैरी भी थे। शाही महल ने इसकी घोषणा की। बकिंघम पैलेस ने इंस्टाग्राम पर जारी बयान में लिखा, 'डचेस और बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य हैं। दंपति ने उनके जीवन की इस विशेष घड़ी में रोमांच एवं सहयोग के लिए लोगों को धन्यवाद दिया है।'


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment