Saturday, May 25, 2019

यह पीएम नरेंद्र मोदी के विज़न की जीत है: साध्वी प्रज्ञा सिंह


भोपाल से नवनिर्वाचित सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी की अप्रत्याशित जीत देश के विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न की जीत है। उन्होंने अपनी जीत के लिये पार्टी के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने निवर्तमान सांसद आलोक संजर का धन्यवाद किया और कहा कि वह उनके मार्गदर्शक की तरह रहे और आगे भी रहेंगे। साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को भोपाल से हराया है।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment