Tuesday, May 7, 2019

विडियो: मां से नजदीकी बढ़ाकर अस्पताल से नवजात को लेकर भागी महिला


कोयम्बटूर में एक अस्पताल से एक नवजात बच्चे को चोरी करने का मामला सामने आया है। इस महिला ने नवजात की मां से अस्पताल में ही दोस्ती कर ली और बच्चे की देखभाल करने लगी। लेकिन जैसे ही नवजात का पिता दवाई लेने बाहर गया, मां का ध्यान भटकाकर यह महिला नवजात को लेकर चलते बनी। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में यह वाक्या रिकॉर्ड हो गया। बाद में पुलिस ने सीसीटीवी विडियो की मदद से आरोपी महिला को गिरफ्तार किया और बच्चे को बरामद कर लिया।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment