Wednesday, May 22, 2019

चुनाव आयोग ने ईवीएम की संदिग्ध आवाजाही के आरोपों को निराधार बताया


चुनाव आयोग ने उन खबरों पर सफाई दी है जिनमें कुछ लोगों ने आरोप लगाया था कि स्ट्रॉन्ग रूम्स में ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गई या बाहर से ट्रकों में भरकर ईवीएम लाए जा रहे हैं। ऐसी खबरें ज्यादातर उत्तर प्रदेश से आ रही थीं, और चुनाव आयोग ने कहा है कि उसने सभी आरोपों की पड़ताल की है, और एक भी आरोप सही नहीं पाया गया है। चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि सभी स्ट्रॉन्ग रूम्स में सीसीटीवी लगे हैं और ईवीएम रखते समय सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि वहां मौजूद रहते हैं।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment