Monday, May 13, 2019

लोकसभा चुनाव: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया मतदान


लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में दिल्ली समेत 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस राउंड में एसपी चीफ अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन, ज्योतारादित्य सिंधिया जैसे दिग्गज चेहरों की चुनावी किस्मत का फैसला होना है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटर कर सकेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग। इस चरण में कुल 10.17 करोड़ मतदाता मतदान के योग्य हैं जो 979 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी मतदान किया।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment