Friday, May 17, 2019

मध्य प्रदेश: बहनों को पेड़ से बांधकर घंटों छेड़छाड़ और पिटाई


मध्य प्रदेश में एक शख्स और उसकी चचेरी बहनों को पेड़ से बांधा गया फिर घंटों पीटा गया और उनके साथ छेड़छाड़ की गई। यह घटना 14 मई को धार जिले में हुई। कथित तौर पर वह शख्स एक शादीशुदा महिला के साथ भाग गया था और महिला के पति ने बदला लेने के लिये ऐसा किया। वह कई लोगों को साथ लेकर गया था। लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और मारपीट भी की गई और वहां मौजूद लोग सिर्फ तमाशा देखते रहे। इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। चार लोग अब भी फरार हैं और पुलिस उनकी खोज कर रही है।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment