Thursday, May 16, 2019

लोकसभा चुनाव: राहुल गांधी ने लुधियाना में चलाया ट्रैक्टर, कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया विडियो


लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए पंजाब पहुँचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का लुधियाना में एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। वहां उन्होंने न सिर्फ ट्रैक्टर चलाया बल्कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को उसकी सवारी भी करवाई। इस ट्रैक्टर यात्रा का एक विडियो कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। विडियो शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा, 'कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के लुधियाना में ट्रैक्टर की सवारी की।' 19 मई को लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में पंजाब की 17 संसदीय सीटों पर मतदान होना है।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment