Saturday, May 4, 2019

पीएम नरेंद्र मोदी का प्रियंका पर तंज, कहा भारत अब सपेरों का देश नहीं


प्रियंका गांधी द्वारा हाल ही में रायबरेली में सांपों से खेलने के वायरल विडियो पर पीएम नरेंद्र मोदी ने तंज कसा। एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि चार पीढ़ी पहले भी कांग्रेस के नेता दुनियाभर से आए मेहमानों को ऐसे ही दृश्य दिखलाकर उनका मनोरंजन करते थे, जिससे यह दुनियाभर में प्रचलित हो गया कि भारत सपेरों का देश है। वहीं इतने वर्षों बाद भी कांग्रेस के नेता वही खेल खेल रहे हैं। पीएम ने कहा कि अब लोगों को समझ में आ जाना चाहिए कि भारत के बच्चे सांपों से नहीं कम्प्यूटर के माउस से खेलना पसंद करते हैं।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment