Saturday, May 4, 2019

चक्रवात फोनी ने ढाया कहर; भुवनेश्वर में घर के ऊपर गिरी क्रेन


भुवनेश्वर में एक बिल्डिंग के निर्माण में इस्तेमाल की जा रही क्रेन पास ही के एक घर पर गिर गई। हादसा ओडिशा में चक्रवात फोनी की वजह से चल रही तेज हवाओं के चलते हुआ। ओडिशा में करीब 225 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की प्रचंड हवाओं की भविष्यवाणी के बावजूद बिल्डर ने लापरवाही दिखाते हुए क्रेन को निर्माण स्थल पर ही छोड़ दिया था। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। चक्रवात फानी के परिणामस्वरूप ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के तटीय क्षेत्रों में व्यापक क्षति हुई है।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment