Sunday, May 26, 2019

मध्‍य प्रदेश के सिवनी में गोमांस ले जाने के संदेह पर मुस्लिम युवक की पिटाई


मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में गोमांस ले जाने के संदेह में एक मुस्लिम व्यक्ति को पेड़ से बांधकर बुरी तरह से पीटने का मामला सामने आया है। श्री राम सेना के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम व्यक्ति को 'जय श्री राम' का नारा लगाने के लिए मजबूर किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना 22 मई को हुई थी। पुलिस अधिकारी ने कहा, 'श्री राम सेना के कार्यकर्ता शुभम बघेल ने अपने समर्थकों के साथ दो पुरुषों और एक महिला को गोमांस के साथ पकड़ा। जिसके बाद उनके बीच हाथापाई भी हुई। पुलिस ने मौके पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 23 मई को आरोपियों की बहन ने शुभम बघेल और अन्य के खिलाफ एक विडियो के वायरल होने के बाद FIR दर्ज की। शुभम और उसके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।'


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment