Friday, May 10, 2019

अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाला युवक बोला- मुझे दुख है


दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को चुनावी रोड शो के दौरान थप्पड़ मारने वाले युवक सुरेश कुमार ने अपनी हरकत पर दुख जताया है। सीएम को थप्पड़ मारने के मामले में जमानत मिलने के बाद सुरेश ने कहा, 'मुझे यह नहीं पता कि मैंने थप्पड़ क्यों मारा। मुझे इसका दुख है। मैं किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ नहीं हूं। मुझे ऐसा करने के लिए किसी ने भी नहीं कहा था। पुलिस ने मेरे साथ कोई गलत बर्ताव नहीं किया, उन्होंने यही कहा कि तुमने जो किया है, वह गलत किया है।'


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment