Friday, May 3, 2019

चक्रवात फोनी की जानकारी के लिए विशाखापत्तनम में कंट्रोल रूम बनाया गया


बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात 'फोनी' बेहद खतरनाक हो गया है, ओडिशा के तट पर गोपालपुर और चांदबली के बीच से गुजरने की आशंका है। उस समय इसकी अधिकतम रफ्तार 175 से 185 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास होगी जो 205 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में भी फोनी के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसके द्वारा फोनी को ट्रैक किया जा सकेगा और इसके साथ ही साथ तटवर्ती क्षेत्रों में लोगों से संपर्क किया जा सकेगा।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment