Monday, May 27, 2019

AAP के वॉट्सऐप ग्रुप से निकाले जाने के बाद अलका लांबा ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना


चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी के वॉट्सऐप ग्रुप से निकाले जाने के बाद से ट्विटर पर पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अलका ने दावा किया कि उन्होनें केजरीवाल को चुनाव में पार्टी की हार के लिए ज़िम्मेदार ठहराया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कोई भी पार्टी के भीतर सवाल नहीं उठा सकता है। अलका ने कहा की इससे पहले भी उन्हें वॉट्सऐप ग्रुप से हटा दिया गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें ग्रुप में वापस जोड़ दिया गया। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि 2020 में उनका सफर पार्टी के साथ खत्म हो जाएगा। दिल्ली में अगले साल ही विधानसभा चुनाव भी होनेवाले हैं।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment