Tuesday, May 7, 2019

50 करोड़ मिले तो नरेंद्र मोदी की हत्या कर सकता हूं: बर्खास्त बीएसएफ जवान तेज बहादुर का विडियो वायरल


बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर का एक और विडियो सामने आया है। इस विडियो में वह नशे की हालत में कह रहा है कि अगर उसे कोई 50 करोड़ रुपये दे दे तो वह पीएम नरेंद्र मोदी की हत्या कर सकता है। तेज बहादुर का यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इससे पहले भी उसका शराब पीते हुए विडियो वायरल हुआ था। बता दें कि समाजवादी पार्टी ने वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए तेज बहादुर को टिकट दिया था, लेकिन उसका नामांकन रद्द हो गया था।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment