Sunday, May 19, 2019

दिल्ली के तिलक नगर में एटीएम कार्ड क्लोन करने वाले गैंग का भांडाफोड़, 4 गिरफ्तार


दिल्ली के तिलक नगर में कई उपभोक्ताओं द्वारा बैंक खातों से पैसे निकाले जाने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एटीएम कार्ड की क्लोनिंग करने वाले एक गैंग को पकड़ा है। गैंग ने एक हफ्ते के अंदर 88 बार क्लोन किए गए कार्ड की मदद से पैसे निकाले। इस गैंग ने तिलक नगर में बिना गार्ड वाले 2 एटीएम को निशाना बनाय था। इन दोनों एटीएम से पैसे निकालने वाले बैंक उपभोक्ताओं के कार्ड इस गैंग ने क्लोन कर पैसे निकाले। पुलिस ने इस सिलसिले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment