Monday, May 13, 2019

लोकसभा चुनाव 2019: दिल्ली के वयोवृद्ध वोटर बचन सिंह ने किया मतदान


दिल्ली के सबसे वृद्ध 111 साल के बचन सिंह ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। बचन सिंह ने संत नगर में अपना वोट दिया। इस उम्र में भी वोट देने जाना युवाओं को प्रेरणा देता है। उनका मानना है कि लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिये और इसे खराब नहीं करना चाहिये। 17वीं लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिये वोटिंग हो रही है। इस दौरान दिल्ली की सातों सीटों के लिये वोट डाले जा रहे हैं।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment