Thursday, April 4, 2019

'स्पीडब्रेकर' कहे जाने पर ममता बनर्जी ने PM नरेंद्र मोदी को बताया 'एक्सपायरी बाबू'


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'स्पीडब्रेकर' कहे जाने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की चीफ ममता बनर्जी ने PM पर निशाना साधते हुए उन्हें 'एक्सपायरी बाबू' करार दिया है। ममता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार 'एक्सपायर' हो चुकी है। कूच बिहार में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने दावा किया कि बंगाल में TMC सरकार ने लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी काम किए हैं और उनके शासन में राज्य के किसानों की आय में तीन गुना वृद्धि हुई है। नरेंद्र मोदी का 'एक्सपायरी बाबू' और 'एक्सपायरी PM' के रूप में मजाक उड़ाते हुए ममता ने उन्हें TV पर या जनसभा में खुली बहस की चुनौती भी दी।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment