Sunday, April 21, 2019

पीएम मोदी के जीवन पर आधारित वेब सीरीज पर EC का बैन


पीएम नरेंद्र मोदी के बायोपिक पर रोक लगाने के बाद अब चुनाव आयोग ने उनके जीवन पर आधारित वेब सीरीज़ पर भी बैन लगा दिया है। चुनाव आयोग ने इस वेब सीरीज को रिलीज कर रहे प्लैटफॉर्म इरॉस नाउ को नोटिस जारी कर इसे तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश दिए हैं। इससे पहले चुनाव आयोग ने नमो टीवी प्लैटफॉर्म पर भी बैन लगाया था जिसपर पीएम नरेंद्र मोदी से संबंधित सामग्री दिखाई जाती थी। चुनाव आयोग का यह बैन मतदान खत्म होने तक लगा रहेगा।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment