Thursday, April 11, 2019

सैलरी नहीं मिली तो बॉस को किया अगवा


कर्नाटक बेंगलुरु में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों का इंतजार कुछ ज्यादा ही लंबा हो गया। जब कई महीने तक कंपनी के कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिली तो उन्होंने अपने बॉस को ही अगवा कर लिया।बेंगलुरु पुलिस ने एक कंपनी के कुछ कर्मचारियों को अपने बॉस का अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सुजय (23) हलासुरु इलाके में एक निजी कंपनी चलाते हैं। आरोप है कि उन्होंने अपनी कंपनी के कर्मचारियों को सात महीने से सैलरी नहीं दी थी। 21 मार्च को कंपनी के सात कर्मचारियों ने सुजय को अगवा कर लिया और कर्मचारियों ने उनसे अपनी तनख्वाह की डिमांड की।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment