Wednesday, April 3, 2019

चीनी मांझे से कटी युवक की गर्दन, हुई मौत


दिल्ली के तिमारपुर इलाके में रहने वाले एक युवक की गर्दन चीनी मांझे से कट गई। युवक किसी काम से बाइक पर सवार होकर बाजार जा रहा था, लेकिन रास्ते में एक पेड़ और बिजली के खंबे के बीच उलझे मांझें को वह देख नहीं पाया। मांझे से उसकी गर्दन कट गई और वह गिर पड़ा। वहां मौजूद लोग उसे अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment