Thursday, April 25, 2019

हैदराबाद: महिला ने विदेश मंत्री से कतर में फंसी बेटी को बचाने की गुहार लगाई


हैदराबाद की एक महिला ने कहा कि एक एजेंट के कहने पर उसने अपनी बेटी को एक मरीज की देखभाल करने के लिए कतर भेजा था, लेकिन अब उसे कथित रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और वापस जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। लड़की की मां तबस्सुम का कहना है कि, “मेरी बेटी एक नर्स है। एक एजेंट ने उनसे संपर्क किया था और कतर में अपनी बीमार बहन की देखभाल के लिए 40000 रुपये की पेशकश की थी। लेकिन वे उसे प्रताड़ित और भूखा मार रहे हैं।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment