Friday, April 5, 2019

जानें, कौन हैं सबसे लंबे वक्त तक शासन करनेवाले नेता


दुनियाभर में ऐसे कई नेता रहे हैं, जो दशकों तक अपने-अपने देशों में सर्वोच्च पद पर विराजमान रहे। ऐसे नेताओं की एक लंबी- चौड़ी लिस्ट है, आइए इन नेताओं के बारे में जानते हैं। पवन चामलिंग, जो की पिछले 24 साल से सिक्किम के मुख्यमंत्री हैं, भारत के किसी राज्य पर सबसे अधिक वक्त तक राज करनेवाले CM हैं। पिछले ही साल उन्होंने CPM नेता और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे ज्योति बसु का रेकॉर्ड तोड़ा था। ऐसा करके चामलिंग लंबे वक्त तक राज करनेवाले वर्ल्ड लीडर्स की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं। वैसे, सबसे लंबे समय तक शासन करने का रेकॉर्ड मेबसोगो के नाम है, जो 39 सालों तक इक्वेटोरियल गिनी के सर्वोच्च पद पर विराजमान रहे।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment