Wednesday, April 24, 2019

सनी देओल हुए भाजपा में शामिल, गुरदासपुर से चुनाव लड़ने की अटकलें


बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल आज बीजेपी में शामिल हो गए। सूत्रों के मुताबिक सनी पंजाब के गुरदासपुर से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि सनी के पिता धर्मेंद्र भी बीजेपी के टिकट पर बीकानेर से सांसद रह चुके हैं। सनी ने निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। बता दें कि सनी ने कुछ दिन पहले बीजेपी चीफ अमित शाह से पुणे एयरपोर्ट पर मुलाकात की थी। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद से ही ऐसी खबरें थीं कि सनी बीजेपी में शामिल होने वाले हैं।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment