Friday, April 5, 2019

महाराष्ट्र: अहमदनगर लोकसभा सीट से पति और पत्नी दोनों ने भरा पर्चा


महाराष्ट्र की अहमदनगर लोकसभा सीट से BJP उम्मीदवार सुजय विखे पाटिल और उनकी पत्नी धनश्री पाटिल ने नामांकन पर्चा भरा है। हाल ही में BJP में शामिल हुए सुजय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधा कृष्ण विखे पाटिल के बेटे हैं। सुजय के ऑफिस ने कहा, 'यह महज एक एहतियाती कदम है कि अगर किसी तकनीकी कारण से सुजय के नॉमिनेशन में कोई समस्या आए तो दावेदारी बरकरार रह सके।' अहमदनगर सीट से अभी BJP के ही दिलीप गांधी MP हैं लेकिन इस बार पार्टी ने उनकी जगह सुजय को चुनाव में उतारा है।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment