Friday, April 5, 2019

जम्मू कश्मीर: नागरिकों को निशाना बना रहे पाकिस्तानी पोस्ट को सेना ने किया तबाह


भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा के पास स्थित उस पाकिस्तानी पोस्ट को पूरी तरह तबाह कर दिया है जहां से भारतीय नागरिक ठिकानों पर गोलीबारी की जा रही थी। यह पाकिस्तानी पोस्ट देगवार के मनोवाल में स्थित था। कल पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में 3 भारतीय नागरिक घायल हो गए थे। इसके बाद भारतीय सेना ने जबरदस्त गोलाबारी कर इस पोस्ट को नष्ट कर दिया।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment