Thursday, April 25, 2019

मद्रास हाईकोर्ट ने टिकटॉक से बैन हटाया


मद्रास हाईकोर्ट ने लोकप्रिय चाइनीज़ विडियो ऐप टिकटॉक से बैन हटा लिया है। इसी कोर्ट ने कुछ दिन पहले इस ऐप पर यह कहते हुए प्रतिबंध लगाया था कि इसके जरिये अश्लील कंटेंट और विडियो अपलोड किये जा रहे हैं। 24 अप्रैल को कोर्ट ने सुनवाई के बाद प्रतिबंध हटाने का फैसला किया। बता दें कि मद्रास हाई कोर्ट के टिकटॉक पर बैन के फैसले के बाद से ही इसे गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से हटा लिया गया था, लेकिन अब यह एक बार फिर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट को टिकटॉक पर लगी अंतरिम रोक के फैसले पर फिर से विचार करने को कहा था।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment