Tuesday, April 2, 2019

लोकसभा चुनाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में दो जनसभाओं से करेंगे एनडीए के चुनाव प्रचार का आगाज


पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए 2 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं। वे गया व जमुई में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। खास बात यह है कि इन दोनों जगहों पर वे भाजपा के सहयोगी दलों के लिए वोट मांगेंगे। गया व जमुई दोनों जगह भाजपा चुनाव मैदान में नहीं है। गया सीट पर जदयू के विजय मांझी चुनाव लड़ रहे हैं तो जमुई सीट पर लोजपा के चिराग पासवान मैदान में हैं। इन दोनों सीटों पर पहले चरण में 11 अप्रैल को वोटिंग होनी है. चिराग पासवान ने कई मौकों पर ये कह चुके हैं कि उनका लक्ष्य एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment