Friday, April 26, 2019

माफिया से नेता बने अतीक अहमद से जेलर भी सहमे


माफिया से नेता बने अतीक अहमद को अब गुजरात के किसी जेल भेजने का आदेश दिया गया है। अतीक अहमद का आतंक कुछ ऐसा है कि उससे जेलर भी डरते हैं। उसे जहां कहीं के भी जेल में रखा जाता है उसी शहर में उसके गुंडे भी आकर रहने लगते हैं और वहां के रसूखदार लोगों और बिल्डरों से पैसे उगाहने लगते हैं। इतना ही नहीं वहां के जेलर पर भी अत्यधिक दबाव रहता है क्योंकि अतीक जेल के अंदर से अपनी गतिविधियां जारी रखता है। इससे पहले अतीक अहमद को देवरिया और बरेली के जेल में रखा गया था, और दोनों ही जगह उसने आतंक मचाया।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment