Thursday, April 11, 2019

आसनसोल में लोगों ने BJP MP बाबुल सुप्रियो का किया घेराव


भारतीय जनता पार्टी (BJP) MP और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को एक बार फिर अपने निर्वाचन क्षेत्र आसनसोल में लोगों द्वारा घेराव किए जाने का सामना करना पड़ा। बाबुल सुप्रियो का घेराव करने वाले लोगों ने उन पर क्षेत्र में कोई विकास नहीं किए जाने पर का आरोप भी लगाया। उन्होनें कहा कि आसनसोल में अभी तक सड़क नेटवर्क नहीं बन पाया है और सुप्रियो ने उनकी जरूरतों पर कभी ध्यान नहीं दिया। बाबुल सुप्रियो भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री हैं, और वह आसनसोल में चुनाव प्रचार के लिए पहुँचे थे।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment